हुआ विस्फोट भागलपुर के साइकिल पट्टी में , धुआं धुआं हुआ सारा इलाका |
By : Admin | Updated On : 09 Jan, 2021

धमाके की आवाज सुनते ही अफरा तफरी मच गई |
भिन्न भिन्न वस्तुओ की भागलपुर में अलग अलग मंडियां हैं | साइकिल पट्टी में शुक्रवार शाम बम विस्फोट के कारण एक व्यक्ति बहुत बुरी तरह से घायल हो गया | रोज की तरह बाजारों के बिच तेज धमाके से अफरा तफरी मच गयी | बम विस्फोट के बाद सभी लोग अपनी दुकानों से बाहर आ गए और सभी लोग डरकर इधर-उधर भागने लगे | 2-3 मिनट के बाद धुआं थम गया और 1 व्यक्ति को बहुत बुरी तरह से घायल पाया गया | अगल बगल के लोग उसकी देखभाल करने लगे जब तक पुलिस वहां पहुंची |
अगल बगल के लोग उस घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया | घायल व्यक्ति की पहचान संदोखर थाना क्षेत्र के सोहायल गांव निवासी शिव पासवान के पुत्र अवधेश पास के रूप में हुई | अवधेश पासवान अपने रिक्शे पे तिलकुट का बिस्कुट लोड कर था, तभी वहीँ पे जोर से धमाका हुआ और रिक्शा चालाक बुरी तरह से घायल हो गया |
जैसे ही घटना की सुचना पुलिस को मिली पुलिस अपने टीम के साथ सदर अस्पताल पहुँच गयी | ASP पूरन कुमार झा ने बताया की इस बम विस्फोट की जांच अभी चल रही है | फिलहाल बम विष्फोटक जगह की स्थिति सामान्य है | हम आस-पास के लोगों और घायल साइकिल रिक्शा की पूछताछ कर रहे हैं। हम सीसीटीवी फुटेज भी देख रहे हैं |
ऊपर दी गयी तस्वीर बिष्फोटक स्थल की है | वहीँ पे एक क्षतिग्रस्त बाइक भी देखा गया है | हम बाइक के क्षतिग्रस्त मडगार्ड और हेलमेट को देखकर बम का अनुमान लगाया जा सकता है | पेट्रोल से भरा हुआ था बाइक की टंकी | अगर बम का असर बाइक तक पहुँचती तो बहुत बड़ा धमाका हो सकता था | वहीँ पे चार मंजिला भवन भी उपस्थित है | बम के असर का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है की वहां से १०० मीटर की दुरी में स्तिथ मकानों के शीशे चकनाचूर हो गए | मकानों के दीवारों में छेद और दुकानों के शटर भी पूरी तरह छतिग्रष्त हो गए हैं |