हड़जोड़ जोड़ सकता है आपके टूटे हड्डियों को 10 दिनो में।
By : FiveMinute | Updated On : 26 Feb, 2021

हम आपको एक ऐसी जड़ी बूटी के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको कई बीमारियों को ठीक करने में मदद करेगी। क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि जब लोगों की टूटी हड्डियों को ठीक करने के लिए कोई आधुनिक तकनीक नहीं थी, तो लोग अपने टूटे हुए हिस्सों को कैसे ठीक करते होंगे? क्या ऐसी कोई चीज़ थी जो लोगों को उनकी टूटी हड्डियों से जोड़ने में मदद करती थी? इसके जवाब है 'हाँ'। न केवल प्राचीन दिनों में, बल्कि लोग आजकल भी इस महान विधि का उपयोग कर रहे हैं। इस लेख में हम जानेंगे एक ऐसे जड़ी बूटी के बारे में जो शरीर के टूटे हुए हड्डियों को जोड़ने के साथ साथ बहुत सारे बीमारियों से हमें बचा सकता है।
हडजोड जिसे बहुत से लोग अस्थिसंहार के नाम से भी जानते है, जिसका बोटैनिकल नाम cissus quadrangularis है। और अंग्रेजी में इसे Veld Grapes के नाम से जाना जाता है। हड्डियों को जोड़ने के गुणों के कारण ही इस औषधि का नाम हड़जोड़ पड़ा है।
हड़जोड़ का पौधा कैसा होता है - How Veld Grapes plant looks.
हड़जोड़ एक बेल है जिसके तनो में 3 से 4 इंच में गांठे होती है। हर गाँठ से एक अलग पौधा तैयार किया जा सकता है। इस पौधे में पत्तिया इसके गांठो में ही उगती है जो दिल के आकार की होती है। ठण्ड के मौषम में इस पौधे गांठो में फूल खिलते है जो दिखने में छोटे टमाटर की तरह होती है। हर तने में 4 किनारे होती है जो मानव शरीर के बांह या जांघ के हड्डियों की तरह प्रतीत होते है।
हड़जोड़ के फायदे - Hadjod benefits in Hindi
तो आईये जानते है हड़जोड़ के गुणों और इसके इस्तेमाल से होने वाले फायदों के बारे में .
हड्डियों को जोड़ने में मदद करता है - Helps to join fractured bones.
आयुर्वेद में हड़जोड़ का सबसे ज्यादा इस्तेमाल हड्डियों को जोड़ने के लिए किया जा है. इसमें मौजूद एनाबोलिक मानव शारीर के कैल्सिम को हड्डियों तक पहुंचाने में मदद करता है. एनाबोलिक हार्मोंस मानव शरीर में बनते है, जो बढ़ती उम्र के साथ इसकी मात्रा कम होने लगती है. चोट लगने या टूटने पर इसके कारण सामान्य समय से ठीक होने में ज्यादा समय लेती है. यह समस्या पुरुषो से ज्यादा महिलावो में पायी जाती है. हड़जोड़ में कैल्शियम, पोटैशियम, सोडियम प्रचुर मात्रा में पायी जाती है, जो हमारे शरीर के हड्डियों के लिए बहुत लाभदायक होती है.इसके सेवन से हमारे टूटे हुए हड्डीयो को जुड़ने के मसय में सामान्य से 30 से 50 प्रतिशत तक की कमी आ जाती है. यानि की अगर आप टूटी हड्डियों को कम समय में जोड़ना चाहते है तो इसका इस्तेमाल आपको अवस्य करना चाहिए. 15 ग्राम हड़जोड़ के पाउडर को घी में मिलाकर पीने से तथा टूटे हुए स्थान पर इसके लेप को किसी कपडे से बांधने से हड्डिया जल्दी जुड़ती है।
अल्सर का इलाज - Treating ulcer
पेट के अल्सर, जिसे गैस्ट्रिक अल्सर के रूप में भी जाना जाता है, ये एक प्रकार के आतों में दर्द देने वाले घाव हैं। यह पेट और छोटी आंत दोनों को प्रभावित करता है। पेट का अल्सर तब होता है जब आपके पेट को पाचन क्रिया को ठीक रखने वाली सेल्स कमजोर हो जाती है। हड़जोड़सिटोस्टेरोल और ट्राइटरपीनोइड्स की उपस्थिति के कारण अल्सर के इलाज के लिए बहुत प्रभावी है।
वजन घटाने के लिए - Hadjod for weight loss
हडजोड के नियमित सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है क्योंकि यह शरीर के अतिरिक्त फैट को कम करता है और यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मदद करता है।
मधुमेह में मदद करता है - Helps in diabetes
यह कार्बोहाइड्रेट मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है और इस प्रकार रक्त शर्करा के स्तर को कम करता है, जिससे मधुमेह के खतरे से बचा जा सकता है। यह अन्य कई घातक बीमारियों से हमें बचा सकता है जैसे, अस्थमा, एलर्जी, हेमोनोइड्स, गाउट, गर्दन और पीठ दर्द, ह्रदय से आने वाली रक्त के ब्लॉक को हटाता है, और हमारी मस्तिष्क के क्षमता को भी बढ़ाता है.
हड़जोड़ के नुकसान - veld grape side effects
हड़जोड़ के अनियमित सेवन से गैस की समस्या, सिरदर्द जैसे समस्या भी देखने को मिल शक्ति है। इससे बचने के लिए आप इसके इस्तेमाल की सही विधि को जरूर जान ले।